बदलापुर: महराजगंज में DAP खाद की किल्लत, प्रधान और किसानों ने सचिव पर कालाबाजारी के आरोप लगाए
बदलापुर क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत पूरालाल स्थित आशा मधुपुर साधन सहकारी समिति पर DAP खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसानों ने समिति के सचिव सुशील कुमार पर कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर DAP खाद बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वही प्रधान हर्षवर्धन सिंह, शुभम यादव, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि वे दो-दो दिनों से समिति के