हुज़ूर: भोपाल के रायसेन रोड के चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की, यहां से 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाई गईं
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2026 भोपाल के रायसेन रोड के चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहां से 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाई गईं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू की गईं। प्रशासन के अनुसार, जिस जमीन से कब्जा हटाया, उसका बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इधर, कांग्रेसियों ने लोगों के पुर्नवास की मांग की। कई कांग्रेसी मौके पर भी पहुंचे।