कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई समुदाय पर हो रही हिंसा को लेकर दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में बने हालात के पीछे कट्टरपंथी ताकतें हैं और भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई का रिएक्शन वहां देखने को मिल रहा है|