सांगानेर: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के सैकड़ों युवाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पेपर लीक और बेरोजगारी की उठाई मांग
नीट पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था में सुधार,बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा,महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।