महसी: तिवारी पुरवा में एक माह से जले ट्रांसफार्मर के खिलाफ बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
तिवारी पुरवा में करीब एक माह से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।