छतरपुर नगर: हिंदी मीडियम के छात्रों को दे दिया इंग्लिश मीडियम का पेपर,महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुआ प्रदर्शन
छतरपुर क़े महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों के पेपर चल रहे हैं। जहां प्रतिदिन अनियमितताएं विश्वविद्यालय की तरफ से देखने को मिल रही हैं। आज 12 जून दोपहर 2:30 बजे छात्रों का पेपर था जहां उन्हें हिंदी मीडियम की जगह इंग्लिश मीडियम का पेपर दे दिया गया, जिसके बाद छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं।