पावटा: हनुमान जयंती पर प्रागपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
Pavta, Alwar | Apr 2, 2026
अलवर जिले के प्रागपुरा क्षेत्र में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के जयकारे लगाए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज, भगवा पताकाएं और धार्मिक झांकियां लेकर पूरे उत्साह के साथ नगर के प्रमुख चौराहे से गुजरी ।