जैतपुर: बंगवार हादसे पर फूटा आक्रोश, जीएम और ठेकेदार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
धनपुरी क्षेत्र की बंगवार खदान में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसईसीएल प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हादसे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वीडीओ शनिवार सुबह 7 बजे सामने आया है।