गुना नगर: मारपीट के मामले में 6 साल से फरार दो वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने 6 साल से फरार दो वारंटी पकड़े है। 1 जुलाई को थाना प्रभारी ने कहा, वर्ष 2020 में आरोपी अर्जुन राठौर और आफताब खा निवासी बूढ़े बालाजी पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 1 जुलाई को सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।