मऊरानीपुर: रेवन गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंका, 2500 की आबादी अंधेरे में; पेयजल संकट गहराया, जल्द बहाली का आश्वासन
रेवन गांव में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से करीब 2500 की आबादी अंधेरे में है। बिजली ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है, जबकि विद्युत विभाग ने शीघ्र आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।