दनियावां: स्वर्ण व्यवसायी से नगदी व जेवरात झपटकर भागे बदमाश, सुराग नहीं मिला
Daniawan, Patna | May 13, 2026 दनियावां के स्वर्ण व्यवसायी मनीष कुमार वर्मा के बैग में रखे ₹100000 नगद व ₹6 लाख के गहने झपटकर भागने वाला बदमाश के बारे में दनियावां थाना पुलिस को अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही झपट्टामार बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।