रामगढ़: उद्योग नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Ramgarh, Alwar | Apr 11, 2026 रामगढ़ डीएसपी कार्यालय के अंतर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा बाइक के लॉक तोड़ने में प्रयुक्त मास्टर चाबी बरामद की है। शनिवार को दोपहर एक बजे आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।