रामपुर: एमपी एमएलए कोर्ट से सपा नेता अब्दुल्लाह आजम खान को अवैध प्लाटिंग मामले में मिली जमानत
Rampur, Rampur | Aug 19, 2024 अब्दुल्लाह आजम खान के अधिवक्ता एडवोकेट जुबेर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर की एमपी एमएलए कोर्स से अब्दुल्लाह आजम खान को जमानत मिल गई है। रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनजीर इलाके में नदी का स्वरूप बदलकर अवैध प्लॉटिंग करने के मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।