कौंच: कोंच में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत BJP विधायक और पालिकाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Konch, Jalaun | Jun 5, 2026 कोंच में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हाटा स्थित सेल्टर होम के सामने पार्क में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोंच-माधौगढ़ के भाजपा विधायक मूलचन्द्र निरंजन एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।