सहारनपुर: नगर निगम ने पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना की, विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम की एक नई पहल
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा रायवाला स्थित पद्मश्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर उद्यान में आध्यात्म, संस्कृति, विज्ञान और वास्तु के महत्व पर आधारित आंवला, पीपल, बरगद, सीता अशोक व बेल के पौधों का रोपण कर पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे की गयी।