अनूपपुर। फुनगा चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसमें बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवाओं की सतर्कता और सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और कब्जे में लिया।