सांगानेर: झोटवाड़ा में लता सर्कल के पास स्थित ज्वेलरी की दुकान पर ताबीज खरीदने आया ग्राहक ₹3 लाख के जेवरात लेकर फरार
जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में दिनदहाड़े लता सर्कल के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ताबीज खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 3 लाख रुपए कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गया। वहीं दुकानदार शंकर सोनी ने बताया कि आरोपी युवक पहले काफी देर तक दुकान में बैठकर विभिन्न जेवरात देखे