मदनपुर: मदनपुर में असामाजिक तत्वों की हरकत से हड़कंप, संचालक ने थाने में दिया आवेदन
मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर खेल मैदान में चल रही फौजी फिजिकल अकैडमी को गुरुवार दोपहर असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में अकैडमी का लगभग दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अकैडमी संचालक शेखर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसमें बताया गया कि अकैडमी में आग लगी है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो द