घाटमपुर: ओरछी गांव में मिले अर्धनग्न शव की हुई शिनाख्त, शव घर से 50 किलोमीटर दूर मिला
सेन पश्चिम पारा के ओरछी गांव में खेत में मिले अर्धनग्न शव की शिनाख्त कानपुर देहात के रहने वाले 27 वर्षीय सूरज तिवारी के रूप में हुई।मृतक के भाई सौरभ तिवारी ने मंगलवार शाम 4 बजे शिनाख्त की।भाई ने बताया मृतक घर से क्षेत्र के एक युवक से उधार दिए रुपए वापस लेने की बात कहकर निकला था।घर नहीं पहुंचने पर कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।