दुधि: बडहोर गांव में ट्रक की चपेट में आने से मासूम बालिका की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
बभनी थाना क्षेत्र के बडहोर गांव में स्थित मस्जिद तिराहे पर मंगलवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बडहोर निवासी नूर आलम की दो वर्षीय पुत्री रानादिल सड़क के समीप मौजूद थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक चौदह चक्का ट्रक की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।