सूरजपुर: पीएम श्री सेजेस जयनगर में कक्षा 1 में प्रवेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल से शुरू
पीएम श्री सेजेस जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1ली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभिभावक 10 अप्रैल से 05 मई तक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।