चूरू: शेखावत कॉलोनी स्थित मस्जिद के बाहर मारपीट के वायरल वीडियो के बाद कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 18, 2026 चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी स्थित लुहारों की मस्जिद के बाहर हुए विवाद और मारपीट मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।