गांव बामनहेड़ी में बीते 15 जनवरी को खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में सतवीर सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा सोमवार को सहारनपुर बस स्टैंड से एक हत्या आरोपी वीर सिंह पुत्र किशन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।