मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जबरदस्ती तहसील में घुसाए ट्रैक्टर
सोमवार को सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर धरने की मांग की गई थी जिसको लेकर अलग-अलग गांव से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सदर तहसील में पहुंचे। जैसे ही ट्रैक्टरों को तहसील में किसानों के द्वारा ले जाने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद जबरदस्ती ट्रैक्टर तहसील में घुसा दिए गए।