सीलमपुर: प्रोटेक्शन मनी नहीं देने पर की गई थी झूला संचालक की हत्या, वेलकम इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार
प्रोटेक्शन मनी नहीं देने पर झूला संचालक की हत्या में शामिल दो बदमाशों को स्पेशल स्टाफ की टीम ने वेलकम इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टीर्की ने बताया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी 20 वर्षीय फैज़ान और 20 वर्षीय शोएब के तौर पर हुई है।