सीलमपुर: सीलमपुर:नंदनगरी में कर्ज के दबाव में सफाई कर्मचारी ने की थी ASI की हत्या,ब्याज के पैसे देने के लिए बुलाया और मार दी गोली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में दिल्ली पुलिस के एएसआई की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने के मामले में चौकने वाला खुलासा हुआ. जांच में पता चला है की एएसआई को आरोपी पहले से जानता था और आरोपी ने एएसआई से ब्याज पर पैसे लिए थे. कर्ज के दबाव में उसने ब्याज का पैसे देने के लिए एएसआई दिनेश को बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या के बाद खुद को भी उड़ा लिया