सीलमपुर: सीलमपुर :-चाचा भतीजी के बीच अवैध सम्बन्ध के शक में लड़की के भाई और पिता ने मिलकर गला रेत कर दोनों का उतारा मौत के घाट
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नार्थ घोंडा में चाचा भतीजी के बीच अवैध सम्बन्ध के शक में लड़की के भाई और पिता ने मिलकर दोनों की चाकूओ से गोदकऱ दोनों की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद भाई ने पुलिस को कॉल कर बहन और चाचा की हत्या करने बात कबूल कर ली. भजनपुरा थाना पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.