डीग: डीग में कालिका यूनिट की सक्रियता, मेला मैदान में कार्रवाई, छात्राओं को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस की कालिका यूनिट लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस की कालिका यूनिट ने मेला मैदान में पुलिस एक्ट की धारा 60 के तहत चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।