रघुराजनगर नगरी: घूरडांग में दिनदहाड़े फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल,पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने किया हमला
सतना। कोलगवां थाना इलाके के घूरडांग स्थित एक घर में शुक्रवार की शाम जिला बदर आरोपी और उसके साथियों ने पथराव कर फायरिंग कर दी। घटना की वजह हर्ष प्रताप सिंह सोमवंशी से आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। शिकायत की बिना पर पूलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुटी।