कटनी नगर: बरही बहिरघाट गाँव में खाना बनाते समय कुकर फटने से विवाहिता झुलसी, जबलपुर रेफर
बरही थाना क्षेत्र के बहिरघटा गाँव मे एक विवाहिता घर पर खाना बनाते समय कुकर में हुए ब्लास्ट के बाद भभकी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना आज रविवार दोपहर 2 बजे घटित हुई। जिस समय यह घटना हुई घर के अन्य सदस्य धान का रोपा लगाने खेत गए थे। परिजनों को सूचना मिलने के बाद आग से झुलसी सुमित्रा पटेल 23 वर्ष को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे जबलपुर रेफर किया।