शामली: जनगणना में ओबीसी के लिए अलग विकल्प की मांग, शामली कलेक्ट्रेट पर हुआ प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार दोपहर 2बजे शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी शामली को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन परिवार की सामाजिक श्रेणी की जानकारी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकल्प तो दिए गए हैं जबकि ओबीसी वर्ग के लिए अलग विकल्प नहीं है।