डीग: बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने श्रद्धालुओं से किया संवाद
Deeg, Bharatpur | May 21, 2026 पुरुषोत्तम मास में आयोजित बृज 84 कोस परिक्रमा को लेकर राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को परिक्रमा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सहायता केंद्रों, आश्रय स्थलों और प्याऊ का दौरा कर वहां मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा देशभर से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और यात्रा अनुभव जाने।