कैराना: सीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में एक दोषी को सुनाई कारावास और अर्थदंड की सजा
मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में शामली कोतवाली पर गौरव निवासी गांव कुडाना विरुद्ध चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सात माह 11 दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, 2500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।