पट्टी: रामपुर बेला गांव में जेठ-जेठानी पर देवरानी ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव की रहने वाली नेहा चौरसिया ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास पट्टी पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। नेहा चौरसिया ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। घर पर वह अपने डेढ़ सा