महाराजगंज: पनियरा थाने की साइबर टीम ने खोया मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द
शनिवार दोपहर 3:00 बजे पनियरा थाना क्षेत्र में साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्र बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नागरिक का ओप्पो कंपनी का हैंडसेट कहीं गुम हो गया था, जिसकी सूचना पनियरा थाने में दी गई। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की तलाश शुरू