अशोकनगर एक किशोरी ने भाई से विवाद होने पर अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी राधिका पुत्री अशोक अहिरवार उम्र 15 वर्ष ने सोमवार को दोपहर 12 बजे अपने भाई से विवाद होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो किशोरी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।