हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
जंक्शन थाना पुलिस ने सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर चुकी है।