चायल: कौशाम्बी के मनौरी में बेखौफ चोरों ने दुकान के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चुरा लिया, रविवार का मामला
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर मनौरी बाजार चरवा रोड पर रविवार रात बाइक सवार चोर दुकान के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। चोरों ने पहले ई-रिक्शा का लॉक तोड़ा और फिर वाहन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। व्यापारी सुरेन्द्र केसरवानी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी