देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने अभियुक्त फिरोज को आशारोड़ी से सहारनपुर की सीमा में छोड़ा, छह माह के लिए किया जिला बदर
देहरादून की क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने आरोपी फिरोज पुत्र काबुल हसन निवासी- बड़ा भारु वाला, जनपद देहरादून, उम्र - 27 वर्ष है को गुण्डा अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया है। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को आशारोड़ी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर जनपद की सीमा में छोड़ा.