देहरादून: SSP अजय सिंह ने कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली, पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की हुई समीक्षा
देहरादून में 3 अगस्त को प्रस्तावित पुलिस आरक्षी की लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। देहरादून में यह परीक्षा 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं बैठक में भर्ती प्रक्रिया को पूरी पादर्शिता एंव निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए एसएसपी देहरादून ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को ब्रीफ किया।