सुल्तानगंज: हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मसदी में निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जयघोष
सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत अंतर्गत मसदी गांव में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति और उत्साह का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मसदी महादेव स्थान से निकली भव्य कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे, घोड़े और झूमते-नाचते भक्तों ने पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाह