जमुआ: शादी के एक माह के भीतर विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।
Jamua, Giridih | Jul 9, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र में शादी के एक माह के भीतर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गुरुवार को 2 बजे सामने आया। मृतका की पहचान राजीया खातून के रूप में हुई है। वह कुरूमडीहा निवासी अब्जल अंसारी की पत्नी थीं। मृतका का मायका हीरोडीह थाना क्षेत्र के भूचारोबाद, आजाद नगरमें बताया जाता है।