जमालपुर: आदर्श थाना जमालपुर में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगामी ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आदर्श थाना जमालपुर परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने सभी पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ मनाने का संकल्प लिया।