मेरठ: लोहिया नगर में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 800 छात्रों का स्वास्थ्य खतरे में, समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Jan 21, 2025 मेरठ में लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव गौरव गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।