मेरठ: देहलीगेट थाने के पास स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में लगी आग, शार्ट सर्किट से एक छात्र और चालक झुलसे
Meerut, Meerut | Jan 21, 2025 मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। हादसे में एक छात्र और ई-रिक्शा चालक झुलस गए, जबकि दो अन्य बच्चों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।