मथुरा: प्रेम मंदिर पर रेहड़ी पटरी वालों ने निगम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया, दुकानें बंद होने से परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंचे
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के आसपास रेहड़ी-पटरी और अस्थाई दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुकानदारों ने जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर नगर निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।