बरेली: कोहाड़ापीर में वक्फ कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण, नगर निगम ने 7 दिन में हटाने का दिया अल्टीमेटम
कोहाड़ापीर में वक्फ कब्रिस्तान की जमीन पर बने अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त हो गया है। सर्वे में करीब 80 दुकानें 7-15 फीट बाहर बनी मिलीं। मुतावल्ली को नोटिस देकर 7 दिन में दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम ध्वस्तीकरण करेगा। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे कब्जों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।