गम्हरिया: गम्हरिया में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सिहपुर स्थित सीता भट्ठा के पास छापेमारी कर करीब चार लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान नीरज शंकर शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।