बरियारपुर: जल नल का पाइप लीकेज, ग्रामीण पानी के लिए परेशान
बुधवार को 12:00 कुतलूपुर दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 15 की ग्रामीण द्वारा बताया गया कि जल नल का पाइप टूट जाने के कारण हम लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं इसकी शिकायत हमने स्थानीय मुखिया को किया पर अब तक इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण हम लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। पीएचडी के जेई ने बताया गुरुवार को मरमती हो जाएगी।