बाढ़: गुरु पूर्णिमा पर बाढ़ के बाबा उमानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Barh, Patna | Jul 29, 2026 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाढ़ के उत्तरायणी गंगा तट स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी मुन्ना पाण्डेय ने लगभग 1 बजे बताया कि गुरु पूर्णिमा के बाद श्रावण मास और श्रावणी मेले की शुरुआत होती है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।